✍️रीप योजना से बदली पूजा की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं ग्रामीण महिला👉

✍️रीप योजना से बदली पूजा की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं ग्रामीण महिला👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

चम्पावत UK                                                                चम्पावत 👉 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार की ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (रीप) ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान कर रही है।

इसी का एक प्रेरक उदाहरण जनपद चम्पावत के टनकपुर की रहने वाली पूजा हैं। रीप परियोजना के सहयोग से उन्होंने आटा चक्की और मसाला प्रसंस्करण का व्यवसाय शुरू कर अपनी अलग पहचान बनाई है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने मेहनत और लगन के दम पर अपने उद्यम को सफल बनाया और आज वह क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।

पूजा ने लगभग दो लाख रुपये की लागत से इस व्यवसाय की शुरुआत की। उन्हें रीप परियोजना के तहत 30 हजार रुपये का अनुदान मिला, जबकि 1.50 लाख रुपये बैंक ऋण के रूप में उपलब्ध कराए गए। शेष 20 हजार रुपये उन्होंने स्वयं निवेश किए।

वर्तमान में उनके द्वारा तैयार किया जाने वाला शुद्ध आटा और गुणवत्तापूर्ण पिसे मसाले स्थानीय बाजार में काफी पसंद किए जा रहे हैं। बढ़ती मांग के चलते उन्हें प्रतिमाह लगभग 20 हजार रुपये की नियमित आय हो रही है, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार आया है।

रीप परियोजना ने पूजा को केवल रोजगार ही नहीं दिया, बल्कि आत्मविश्वास और सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान किया है। उनकी सफलता यह साबित करती है कि यदि महिलाओं को सही मार्गदर्शन और सरकारी योजनाओं का सहयोग मिले तो वे न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को मजबूती प्रदान कर रही है।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!