
Time 24×7Tak
पिथौरागढ़ UK
पिथौरागढ़👉विभिन्न मांगों के निस्तारण की मांग को लेकर डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड के आह्वान पर पिथौरागढ़ जिले में फार्मेसिस्टों का चरणबद्ध आंदोलन जारी है। गुरुवार को जिला मुख्यालय सहित सभी विकासखंडों में फार्मेसिस्टों ने बाहों पर काला फीता बांधकर शासन-प्रशासन के प्रति विरोध जताया।
फार्मेसिस्टों का कहना है कि संगठन लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर शासन स्तर पर आवाज उठा रहा है, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने मांगों का शीघ्र समाधान किए जाने की मांग उठाई।
जिलाध्यक्ष केएस अधिकारी ने बताया कि प्रांतीय संगठन के निर्देशानुसार आगामी दिनों में भी निर्धारित कार्यक्रमों के तहत विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन के अगले चरण को लेकर संगठन के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विकासखंड स्तर पर बिन के ब्लॉक अध्यक्ष जीवन सिंह खड़ायत, मुनाकोट में दीपक बिष्ट, कनालीछीना में उमेश जोशी, डीडीहाट में तेज प्रकाश, गंगोलीहाट में दीप चंद्र, बेरीनाग में पी. राज, धारचूला में देवेंद्र बोनाल तथा मुनस्यारी में उमेद कोरंगा के नेतृत्व में फार्मेसिस्टों ने काला फीता बांधकर विरोध दर्ज कराया।
जिला मुख्यालय में आयोजित विरोध कार्यक्रम में जीसी जोशी, नवीन जंगपांगी, सुनील नाथ, विनोद मखोलिया, पीएल वर्मा, डीएस बोरा, दानी राम गंगोला समेत बड़ी संख्या में फार्मेसिस्ट शामिल रहे।










