Time 24×7Tak
बनबसा UK
बनबसा👉देवीपुरा गांव में मंगलवार को हाथी के आबादी क्षेत्र में घुस आने से तीन मकानों को नुकसान पहुंचा। सूचना मिलने पर जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया और क्षति का आकलन किया।
जानकारी के अनुसार बीती रात हाथी आबादी क्षेत्र में पहुंच गया, जिससे तीन घर प्रभावित हुए। इनमें एक मकान को अपेक्षाकृत अधिक क्षति पहुंची है। प्रशासन ने प्रभावित भवनों का विस्तृत सर्वे कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
निरीक्षण के दौरान वन विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, हाथी की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में त्वरित सूचना तंत्र और सतर्कता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षात्मक उपायों और प्रभावी प्रबंधन पर चर्चा की जाएगी, ताकि मानव और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
इधर, ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी को आबादी क्षेत्र से दूर करने के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और वन विभाग के सहयोग से आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।










