Time 24×7Tak
उधर सिंह नगर UK
रुद्रपुर 👉 जनपद ऊधम सिंह नगर में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा विभिन्न विभागों एवं तहसीलों को आधुनिक खोज एवं बचाव उपकरण उपलब्ध कराए गए। सोमवार को जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने आयोजित कार्यक्रम में इन उपकरणों का आवंटन किया।जिलाधिकारी ने जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज और खटीमा तहसीलों के अलावा राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), पुलिस विभाग तथा अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग को आवश्यकता के अनुसार उपकरण सौंपे।आवंटित उपकरणों में मिनी ड्रोन कैमरा, राफ्ट, वॉकी-टॉकी, सर्च लाइट, मेगाफोन, रेस्क्यू थ्रो बैग, बैटरी एवं पेट्रोल संचालित कटर, गैस डिटेक्टर, फुल फेस मास्क और रेस्पिरेटर (गैस मास्क) सहित अन्य आधुनिक उपकरण शामिल हैं।इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने कहा कि इन उपकरणों के उपयोग से बाढ़, जलभराव, अग्निकांड, सड़क दुर्घटना, गैस रिसाव समेत विभिन्न आपदाओं के दौरान त्वरित एवं प्रभावी राहत और बचाव कार्य किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह पहल जनपद की आपदा प्रबंधन क्षमता को सुदृढ़ करने के साथ ही आपदा की स्थिति में आमजन को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।










