Time 24×7Tak
चम्पावत UK
चम्पावत, 27 जुलाई👉मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ‘आदर्श चंपावत’ परिकल्पना के तहत विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ पूर्णागिरी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 45 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक रज्जू मार्ग (रोपवे) का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। परियोजना के पूरा होने के बाद श्रद्धालु मात्र पांच मिनट में मंदिर तक पहुंच सकेंगे।ई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ‘आदर्श चंपावत’ परिकल्पना के तहत विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ पूर्णागिरी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 45 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक रज्जू मार्ग (रोपवे) का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। परियोजना के पूरा होने के बाद श्रद्धालु मात्र पांच मिनट में मंदिर तक पहुंच सकेंगे।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि उत्तराखंड पर्यटन विकास मंडल की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण के.आर. आनंद, नई दिल्ली द्वारा किया जा रहा है। लगभग 950 मीटर लंबा और 250 मीटर ऊंचाई वाला यह रोपवे अत्याधुनिक ट्राई-केबल जिग-बैक सिस्टम पर आधारित होगा।
रोपवे में दो केबिन लगाए जा रहे हैं, जिनमें प्रत्येक की क्षमता 60+1 यात्रियों की होगी। यह व्यवस्था प्रति घंटे करीब 800 श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराएगी।
परियोजना के शुरू होने से वृद्ध, दिव्यांग और बच्चों के साथ आने वाले श्रद्धालुओं को विशेष राहत मिलेगी। साथ ही धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
जिला प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में चंपावत में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और धार्मिक स्थलों के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं, जिससे ‘आदर्श चंपावत’ की परिकल्पना साकार होती दिखाई दे रही हैं










