✍️लखपति दीदी सम्मेलन में 180 महिलाओं का सम्मान, आत्मनिर्भरता का दिया संदेश👉

✍️लखपति दीदी सम्मेलन में 180 महिलाओं का सम्मान, आत्मनिर्भरता का दिया संदेश👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

पिथौरागढ़ UK 
बेरीनाग👉 लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) अतिथि गृह बेरीनाग में महिला मोर्चा की ओर से ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। सम्मेलन में महिलाओं को स्वरोजगार, वित्तीय सशक्तिकरण, बचत, उद्यमिता तथा केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली 160 महिलाओं एवं 20 लखपति दीदियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य वक्ता दर्जा राज्यमंत्री गणेश भंडारी एवं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी मेहता ने कहा कि महिलाओं को स्थानीय उत्पादों के निर्माण और विपणन से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने महिलाओं से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।
सम्मेलन में सफल लखपति दीदियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम संयोजक प्रियंका पंत ने बताया कि गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र की उत्कृष्ट कार्य करने वाली 160 महिलाओं तथा 20 लखपति दीदियों को सम्मानित किया गया। साथ ही महिलाओं के उत्थान के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री एवं पूर्व विधायक नारायण राम आर्या, विधायक फकीर राम टम्टा, ब्लॉक प्रमुख संगीता चन्याल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी मेहता, कार्यक्रम संयोजक प्रियंका पंत, ग्रामीण मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष माधवी कार्की, उपाध्यक्ष हीना पंत, नीरु कार्की, सुमन आर्य, दीपा देवी, रेनुका धानिक, मंजू बाफिला, नीता बाफिला, मंजू देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!