
Time 24×7Tak
चम्पावत UK चम्पावत👉भारत रत्न एवं महान राष्ट्रसेवी पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पर गुरुवार को चम्पावत पुलिस ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पंडित पंत के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके राष्ट्र निर्माण में दिए योगदान को नमन किया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी चम्पावत देवेन्द्र सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। एसपी रेखा यादव ने कहा की पंडित गोविन्द बल्लभ पंत का जीवन देश, समाज और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उनके आदर्श और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन चम्पावत के साथ ही जिले के सभी थाना-चौकियों और फायर स्टेशनों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पंडित पंत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।










