
Time 24×7Tak
उधर सिंह नगर UK सितारगंज👉अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत कार्रवाई की। जिला आबकारी अधिकारी ऊधमसिंह नगर के निर्देशन में आबकारी खटीमा की टीम ने सितारगंज क्षेत्र के जगतारपुर गांव के जंगल में छापेमारी कर तीन अवैध शराब भट्टियों को नष्ट किया।
कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से करीब 2600 किलोग्राम लहन नष्ट किया, जबकि जंगल और आसपास के क्षेत्र की तलाशी में 115 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। इसके अलावा सितारगंज क्षेत्र में की गई एक अन्य कार्रवाई के दौरान नरेश पाल पुत्र राजाराम निवासी खुनसरा, नकटपुरा, सितारगंज को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से कपड़े के थैले में रखे 40 पाउचों में करीब 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।
आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-02 खटीमा बृजेश जोशी के नेतृत्व में की गई। टीम में उप आबकारी निरीक्षक जगदीश कुमार, प्रधान आबकारी सिपाही नितेश भारद्वाज, आबकारी सिपाही दीपक चंद्र, पंकज जोशी, बबीता राय और रचिता पाण्डेय समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।










