✍️चम्पावत में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, बेकरी और पिज्जा सेंटर को नोटिस, खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे👉

✍️चम्पावत में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, बेकरी और पिज्जा सेंटर को नोटिस, खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

चम्पावत UK 
चम्पावत 👉 जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और आम लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को छतार और कलेक्ट्रेट रोड क्षेत्र में जनरल स्टोर, बेकरी, फास्ट फूड एवं पिज्जा सेंटरों पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया।
जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, साफ-सफाई और एफएसएसएआई (FSSAI) लाइसेंस एवं पंजीकरण की जांच की। निरीक्षण के दौरान सभी कारोबारियों को लाइसेंस या पंजीकरण प्रमाणपत्र प्रतिष्ठान में प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए।
खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए विभाग ने बिस्कुट और सूजी के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेज दिए हैं। वहीं फास्ट फूड, बेकरी और पिज्जा सेंटर संचालकों को कर्मचारियों के लिए हेड कैप का अनिवार्य उपयोग, ढक्कनयुक्त डस्टबिन रखने और स्वच्छता मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान एक पिज्जा सेंटर और एक बेकरी में स्वच्छता एवं खाद्य पदार्थों का रखरखाव संतोषजनक नहीं मिला। इस पर विभाग ने दोनों प्रतिष्ठानों को एक सप्ताह के भीतर व्यवस्थाओं में सुधार करने का नोटिस जारी किया है।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने या अमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले कारोबारियों के खिलाफ भविष्य में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान सहायक दिनेश फर्त्याल भी मौजूद रहे।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!