✍️चौकोड़ी में कैलाश मानसरोवर यात्रियों का भव्य स्वागत, फूलों की वर्षा और कुमाऊंनी संस्कृति से किया अभिनंदन👉

✍️चौकोड़ी में कैलाश मानसरोवर यात्रियों का भव्य स्वागत, फूलों की वर्षा और कुमाऊंनी संस्कृति से किया अभिनंदन👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

पिथौरागढ़ UK
बेरीनाग👉 पवित्र श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी कर लौटे दूसरे दल का गुरुवार को पर्यटक आवास गृह चौकोड़ी में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दीपक पंत के नेतृत्व में कर्मचारियों, स्थानीय महिलाओं और स्कूली बच्चों ने यात्रियों का फूलमालाएं पहनाकर तथा पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान स्थानीय महिलाओं ने पारंपरिक कुमाऊंनी वेशभूषा में कुमाऊंनी भाषा के शिव भजन और चांचरी प्रस्तुत कर क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक दिखाई। वहीं, नन्हे-मुन्ने स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर यात्रियों का मन मोह लिया।
यात्रियों ने चौकोड़ी में मिले आत्मीय स्वागत और बेहतर व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए केएमवीएन (कुमाऊं मंडल विकास निगम) का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा तथा यात्रियों ने स्थानीय लोगों के स्नेह और आतिथ्य की खुले दिल से प्रशंसा की।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!