✍️अत्यधिक बारिश को लेकर चम्पावत पुलिस अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी चम्पावत👉

✍️अत्यधिक बारिश को लेकर चम्पावत पुलिस अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी चम्पावत👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

चम्पावत UK                                                        चम्पावत👉 जिले में हो रही अत्यधिक बारिश को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देश पर टनकपुर पुलिस की टीम ने रविवार को बाटनागाड़, किरोड़ा नाला पुल समेत जलभराव एवं तेज बहाव की आशंका वाले विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया।

पुलिस टीम द्वारा इन क्षेत्रों में लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है। नदी-नालों में बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए पुलिस ने स्थानीय लोगों एवं यात्रियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से नदी-नालों तथा तेज बहाव वाले स्थानों के आसपास जाने से बचने और अत्यधिक आवश्यक न होने पर यात्रा नहीं करने की सलाह दी है।

वहीं, वाहन चालकों से बारिश के दौरान सड़क पर विशेष सतर्कता बरतने तथा जलभराव वाले स्थानों से गुजरते समय सावधानी रखने को कहा गया है। पुलिस ने किसी भी आपात स्थिति में तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या पुलिस को सूचना देने की अपील की है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि खराब मौसम के दौरान आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और आवश्यक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!