बनलेख में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, तीन घायल👉

बनलेख में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, तीन घायल👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही वैगनआर दुर्घटनाग्रस्त, पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर सभी को अस्पताल पहुंचाया

चंपावत👉 खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही एक वैगनआर कार मंगलवार को बनलेख क्षेत्र में अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही चंपावत पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर कार में सवार सभी चार लोगों को खाई से बाहर निकाला गया। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस के अनुसार, हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। दो घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए हल्द्वानी रेफर किया गया है।

पुलिस ने पहाड़ी मार्गों पर वाहन चालकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। मोड़ों और खराब मौसम के दौरान वाहन की गति नियंत्रित रखने तथा यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है। आपात स्थिति में तत्काल 112 पर संपर्क करने को कहा गया है।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!