✍️बरेली से हल्द्वानी ले जाई जा रही 20.10 ग्राम स्मैक पकड़ी, दो गिरफ्तार👉

✍️बरेली से हल्द्वानी ले जाई जा रही 20.10 ग्राम स्मैक पकड़ी, दो गिरफ्तार👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

उधर सिंह नगर UK                                                 पुलभट्टा 👉मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलभट्टा पुलिस ने बॉर्डर चेकिंग के दौरान दो युवकों को 20.10 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी बहेड़ी से स्मैक लेकर हल्द्वानी-नैनीताल क्षेत्र में पहुंचाने की फिराक में थे।

रविवार को पुलभट्टा पुलिस टीम उधमसिंह नगर-बरेली सीमा पर गोला नदी पुल के उत्तरी छोर स्थित कट के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बहेड़ी की ओर से किच्छा की तरफ आ रहे दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में फैजल अहमद (25) निवासी शीशमहल, काठगोदाम, नैनीताल के कब्जे से 10.01 ग्राम तथा आदित्य सिंह बिष्ट (37) निवासी मधुवन कुटीर, दमुवाढूंगा, काठगोदाम के पास से 10.09 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना पुलभट्टा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपियों ने हल्द्वानी क्षेत्र में स्मैक बेचने वाले कुछ लोगों तथा बहेड़ी के एक तस्कर से स्मैक खरीदने की जानकारी भी पुलिस को दी है। पुलिस का कहना है कि सामने आए नामों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश नेगी, अपर उपनिरीक्षक प्रताप सुयाल, कांस्टेबल चारु पंत और कांस्टेबल शुभम सैनी शामिल रहे। पुलिस ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!