
चम्पावत UK चम्पावत👉नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ को देखते हुए उत्तराखंड सरकार और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सतर्कता बढ़ा दी है। नेपाल में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की जानकारी जुटाने और जरूरत पड़ने पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपदवासियों से अपील की है कि नेपाल के प्रभावित क्षेत्रों में यदि कोई उत्तराखंड निवासी, परिचित या परिजन फंसा हो तो तत्काल प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना दें। सूचना देते समय संबंधित व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर, नेपाल में संभावित स्थान तथा उपलब्ध अन्य विवरण साझा करने को कहा गया है, ताकि राहत एवं बचाव से जुड़े प्रयासों में तेजी लाई जा सके।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के 0135-2710334, 0135-2710335, 0135-2664314, 0135-2664315, 0135-2664316 और 8218867005 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1070 पर भी सूचना दी जा सकती है।
जिलाधिकारी ने लोगों से अफवाहों से बचने और आपदा से संबंधित सूचनाएं केवल अधिकृत माध्यमों से साझा करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और संबंधित विभागों के साथ लगातार संपर्क में है। किसी भी संभावित आपात स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।










