
Time 24×7Tak
उधर सिंह नगर UK दिनेशपुर👉 नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ ऊधम सिंह नगर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। एसएसपी अजय गणपति के सख्त निर्देशों के तहत थाना दिनेशपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्मैक की बिक्री में संलिप्त एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 57 ग्राम स्मैक बरामद की है।पुलिस के अनुसार, थाना दिनेशपुर क्षेत्र में नशे की बिक्री की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नशे की तस्करी और बिक्री में शामिल लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
एसएसपी अजय गणपति के सख्त रुख के बाद नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।










