✍️अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी रेखा यादव सख्त, पुलिसिंग में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान👉

✍️अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी रेखा यादव सख्त, पुलिसिंग में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

चम्पावत UK                                                        चम्पावत👉 जिले में अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग को लेकर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। शुक्रवार को आयोजित मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में एसपी ने जिले में पुलिसिंग की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।

एसपी रेखा यादव ने नशे के कारोबार और साइबर अपराध के खिलाफ और अधिक प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण, न्यायालयों से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से अपराध की रोकथाम के साथ-साथ जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत करने को कहा।

समीक्षा बैठक के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों का उत्साहवर्धन भी किया गया। हेड कांस्टेबल तपेन्द्र जोशी को अगस्त 2026 के लिए “बेस्ट एम्प्लॉय ऑफ द मंथ” चुना गया। इसके अलावा बेहतर कार्य एवं सराहनीय सेवाओं के लिए 15 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

एसपी रेखा यादव ने कहा कि पुलिस की कार्यशैली ऐसी होनी चाहिए, जिसमें अपराधियों में कानून का भय और आमजन में पुलिस के प्रति भरोसा कायम रहे। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ ड्यूटी करने का आह्वान किया।

मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में एसपी के सख्त तेवर और स्पष्ट दिशा-निर्देशों से जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महकमे की प्राथमिकताएं साफ नजर आईं। “जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है और अपराध पर प्रभावी प्रहार चम्पावत पुलिस का संकल्प है।”


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!