✍️खटीमा में कथित अवैध धर्मांतरण की शिकायतों पर प्रकाश आर्या व जीवन धामी के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने प्रशासनक के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन👉

✍️खटीमा में कथित अवैध धर्मांतरण की शिकायतों पर प्रकाश आर्या व जीवन धामी के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने प्रशासनक के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak 

खटीमा UK                                                                     खटीमा 👉 क्षेत्र में अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) एवं थारू जनजाति के लोगों के कथित अवैध धर्मांतरण की शिकायतों को लेकर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी खटीमा के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग की गई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि खटीमा नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से कुछ स्थानों पर कथित रूप से धर्म परिवर्तन कराए जाने की शिकायतें और जनचर्चाएं सामने आ रही हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति का धर्म परिवर्तन उसकी स्वतंत्र इच्छा के बजाय बल, प्रलोभन, कपट, अनुचित प्रभाव, आर्थिक लालच या अन्य किसी अवैध माध्यम से कराया जा रहा है, तो मामले की निष्पक्ष जांच कर उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम सहित प्रचलित कानूनों के तहत कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन देने वालों ने प्रशासन से जांच के दौरान कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने की भी मांग की। साथ ही उन्होंने अपेक्षा जताई कि प्रशासन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई करेगा। ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश आर्य,जीवन धामी,अशोक,गोरख प्रसाद,रामानंद सागर,राम संजीवन, समाज सेवी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!