✍️धामी सरकार के कामकाज से जनता संतुष्ट, सर्वे में भाजपा को 54 सीटों का अनुमान👉

✍️धामी सरकार के कामकाज से जनता संतुष्ट, सर्वे में भाजपा को 54 सीटों का अनुमान👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सामने आए एक हालिया जनमत सर्वे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के प्रति लोगों का सकारात्मक रुझान दिखाई दिया है। सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक मौजूदा चुनावी परिस्थितियां बनी रहने पर 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को करीब 54 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

सर्वे में विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता भी दर्ज की गई। क्षत्रिय समुदाय में 57.3 प्रतिशत, ब्राह्मण वर्ग में 50.6 प्रतिशत, पंजाबी-सिख समुदाय में 49.7 प्रतिशत, ब्राह्मणेतर अन्य वर्ग में 46.3 प्रतिशत, राजपूत वर्ग में 46.1 प्रतिशत और अनुसूचित जाति वर्ग में 45.3 प्रतिशत लोगों ने मुख्यमंत्री के पक्ष में समर्थन व्यक्त किया।

महिला आरक्षण के फैसले को भी मिला व्यापक समर्थन

महिलाओं को आरक्षण देने के मुद्दे पर सरकार को सर्वे में मजबूत जनसमर्थन मिला। करीब 88 प्रतिशत लोगों ने सरकार के इस फैसले का समर्थन किया, जबकि लगभग पांच प्रतिशत ने इसका विरोध किया। वहीं, उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और मूल स्वरूप को संरक्षित रखने के प्रयासों के पक्ष में भी करीब 70 प्रतिशत लोगों ने समर्थन जताया।

युवाओं से बुजुर्गों तक धामी की स्वीकार्यता

आयु वर्ग के आधार पर भी मुख्यमंत्री को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आई। 18 से 27 वर्ष आयु वर्ग में 47.8 प्रतिशत, 26 से 35 वर्ष में 43 प्रतिशत, 36 से 50 वर्ष में 46.8 प्रतिशत, 51 से 60 वर्ष में 50.3 प्रतिशत और 60 वर्ष से अधिक आयु के 51.8 प्रतिशत लोगों ने मुख्यमंत्री के प्रति समर्थन जताया।

सरकार की नीतियों पर जनता का भरोसा

  1. सर्वे के निष्कर्षों में कानून-व्यवस्था, महिला सशक्तीकरण, देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान और मूल स्वरूप की रक्षा, विकास तथा सुशासन जैसे मुद्दों को लेकर सरकार के प्रयासों के प्रति संतोष का संकेत मिला है। सर्वे में सामने आए रुझान आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए उत्साहजनक माने जा रहे हैं। हालांकि चुनाव में अभी समय है और वास्तविक परिणाम जनता के अंतिम जनादेश पर निर्भर करेंगे।

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!