✍️आलावृद्धि आबकारी-वन विभाग की छापेमारी, दो भट्टियां ध्वस्त👉

✍️आलावृद्धि आबकारी-वन विभाग की छापेमारी, दो भट्टियां ध्वस्त👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

उधर सिंह नगर UK                                                   खटीमा👉अवैध कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग और वन विभाग की संयुक्त टीम ने खटीमा क्षेत्र के  आलावृद्धि गांव में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने गांव के आसपास के जंगल और नाले के क्षेत्र में दबिश देकर अवैध शराब बनाने के ठिकानों की तलाश की।

कार्रवाई के दौरान नाले के पास संचालित की जा रही दो अवैध शराब भट्टियों को मौके पर नष्ट कर दिया गया। टीम ने शराब बनाने के लिए तैयार किए गए करीब 1500 किलोग्राम लहन को भी मौके पर नष्ट किया। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें 85 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।

बरामद शराब को कब्जे में लेते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया है। विभागीय टीम ने अवैध शराब के निर्माण और कारोबार में शामिल लोगों की पहचान के लिए भी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी ऊधमसिंह नगर के निर्देशन में की गई। क्षेत्र-02 खटीमा के आबकारी निरीक्षक बृजेश जोशी के नेतृत्व में खटीमा का आबकारी स्टाफ अभियान में शामिल रहा। अधिकारियों के अनुसार अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे ठिकानों पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!