Time 24×7Tak
देहरादून UK
देहरादून👉 सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने शुक्रवार को राज्य सचिवालय में रानीखेत की दो प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजनाओं और रुद्रपुर में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के नए कार्यालय भवन निर्माण की समीक्षा की। उन्होंने सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में रानीखेत के गैस गोदाम-आशियाना पार्क तथा रोडवेज स्टेशन के पास प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजनाओं की व्यवहार्यता, राजस्व मॉडल और तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की गई। शासन ने दोनों परियोजनाओं के संशोधित आगणन और विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इन परियोजनाओं के पूरा होने से शहर में जाम की समस्या कम होने और पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
दूसरी बैठक में रुद्रपुर के ग्राम कल्याणपुर में लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के आधुनिक कार्यालय भवन की प्रगति की समीक्षा की गई। सचिव ने भवन को ग्रीन बिल्डिंग मानकों के अनुरूप विकसित करने तथा निर्माण कार्य तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। प्रस्तावित भवन में सोलर ऊर्जा, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट सहित आधुनिक पर्यावरणीय सुविधाएं विकसित की जाएंगी।










