
Time 24×7Tak
पिथौरागढ़ UK पिथौरागढ़ 👉विभिन्न मांगों के समाधान को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड के आह्वान पर फार्मासिस्टों का आंदोलन जारी है। आंदोलन के तीसरे चरण में मंगलवार से जनपद के फार्मासिस्टों ने बांह पर काला फीता बांधकर विरोध दर्ज कराया। यह विरोध प्रदर्शन 15 सितंबर तक जारी रहेगा।
आंदोलन के तहत फार्मासिस्ट प्रतिदिन काला फीता बांधकर अपने नियमित कार्यों का निर्वहन करेंगे। जनपद शाखा पिथौरागढ़ के सभी सदस्यों ने आंदोलन को समर्थन देते हुए शांतिपूर्ण ढंग से विरोध जताया। फार्मासिस्टों ने स्पष्ट किया कि आंदोलन के बावजूद मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
इस दौरान जिला मंत्री गिरीश चंद्र जोशी, संगठन मंत्री सुनील नाथ,कोषाध्यक्ष विनोद मखोलिया, मुख्य फार्मेसी अधिकारी पीएल वर्मा, प्रभारी अधिकारी फार्मेसी टीएस तोमर सहित दानीराम गंगोला, आशा आर्य, मुन्नी महर, प्रभा यादव, धीरा बृजवाल, एनएस रावत, मीरा राज, मनोज पंत, संजय पंत, जितेंद्र अधिकारी, दीप पंत, जीवन खडायत, मुजम्मिल अहमद, देवेंद्र समेत बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट मौजूद रहे।
जनपदीय अध्यक्ष केएस अधिकारी ने सभी सदस्यों से 15 सितंबर तक आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन अपनी मांगों के समाधान के लिए शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को आगे भी जारी रखेगा।










