
Time 24×7Tak
चम्पावत UK
चम्पावत👉 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में चम्पावत–मंच–तामली मोटर मार्ग से मुख्य तोक कारी मोटर मार्ग के 2 किलोमीटर सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इस कार्य पर 2 करोड़ 64 लाख 24 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 में कार्य प्रारंभ करने के लिए 0. 10 लाख हजार रुपये की प्रारंभिक धनराशि भी जारी की गई है।
- जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया की मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में सड़क संपर्क मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन और अन्य आवश्यक सेवाओं तक लोगों की पहुंच आसान होगी।
उन्होंने कहा कि सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण से क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन का कहना है कि यह परियोजना मुख्यमंत्री की विकासोन्मुखी सोच और दूरस्थ क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिससे चम्पावत जिले में सड़क नेटवर्क को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है।










