✍️मुख्यमंत्री ने शारदा घाट प्रकरण का तुरंत लिया संज्ञान प्रभावित परिवारों को क्षतिपूर्ति का दिया आश्वासन, विकास कार्यों में स्थानीय हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी 👉

✍️मुख्यमंत्री ने शारदा घाट प्रकरण का तुरंत लिया संज्ञान प्रभावित परिवारों को क्षतिपूर्ति का दिया आश्वासन, विकास कार्यों में स्थानीय हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी 👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

चम्पावत UK 

चम्पावत 👉 टनकपुर के शारदा घाट क्षेत्र में शारदा कॉरिडोर परियोजना के निर्माण कार्य के दौरान प्रभावित हुए परिवारों के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तुरंत संज्ञान लिया, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परियोजना के निर्माण कार्यों के दौरान स्थानीय नागरिकों के हितों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी परिवार को अनावश्यक नुकसान या असुविधा न होने दी जाए।मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने पूर्णागिरी तहसील सभागार में प्रभावित परिवारों, जनप्रतिनिधियों, कार्यदायी संस्था एवं अन्य संबंधित पक्षों के साथ बैठक कर मामले की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सभी पक्षों की बातें सुनने के बाद जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को भविष्य में किसी भी कार्रवाई से पहले प्रशासन को सूचित करने, स्थानीय लोगों को समय पर जानकारी देने तथा उन्हें विश्वास में लेकर ही कार्य करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा की शारदा कॉरिडोर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिससे क्षेत्र में पर्यटन, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों के साथ स्थानीय लोगों के अधिकारों, भावनाओं और हितों का पूरा सम्मान किया जाएगा।बैठक के दौरान ठेकेदार कंपनी के प्रतिनिधियों ने प्रभावित परिवारों से खेद व्यक्त करते हुए निर्माण कार्य के दौरान हुई क्षति की शीघ्र भरपाई करने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशा विकास और जनहित को साथ लेकर आगे बढ़ने की है


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!