✍️306 ग्राम स्मैक के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई👉

✍️306 ग्राम स्मैक के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

चम्पावत UK                                                              टनकपुर👉 उत्तराखंड सरकार के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान’ के तहत चम्पावत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसओजी और पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 306 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली टनकपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई को एसओजी टीम सैलानी गोठ स्थित काला झाला गौशाला तिराहे के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान काले रंग की प्लेटिना मोटरसाइकिल (UP 26 AY 5188) पर सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 306 ग्राम अवैध हेरोइन (स्मैक) बरामद हुई, जिसके बाद दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह (25 वर्ष) पुत्र हरजिंदर सिंह तथा सुनील सिंह (22 वर्ष) पुत्र हरजिंदर सिंह, निवासी ग्राम बाजार घाट, चौकी कंबोज नगर, थाना हजारा, जनपद पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 306 ग्राम स्मैक के अलावा तस्करी में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल भी बरामद कर सीज कर दी है। मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद स्मैक कहां से लाई गई थी तथा इसे किस नेटवर्क के माध्यम से सप्लाई किया जाना था।

चम्पावत पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी या अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने आपातकालीन सेवा 112 तथा मानस हेल्पलाइन 1933 पर भी सूचना देने की अपील की है।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!