
Time 24×7Tak
उधर सिंह नगर UK खटीमा 👉अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने दाह ढाकी गांव में छापेमारी कर दो अवैध शराब की भट्टियां नष्ट कीं। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके पर करीब 2000 किलोग्राम लहन नष्ट किया, जबकि तलाशी में 105 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।
आबकारी अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी ऊधमसिंह नगर के निर्देशन में की गई। दाह ढाकी गांव में नाले के समीप अवैध रूप से संचालित दो भट्टियां मिलने पर उन्हें मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया। बरामद शराब को कब्जे में लेते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया है।
कार्रवाई आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-02 खटीमा बृजेश जोशी के नेतृत्व में की गई। अभियान में खटीमा आबकारी टीम के सभी कर्मचारी शामिल रहे। विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।










