✍️24 घंटे में बाइक चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार ,एसपी रेखा यादव की मुस्तैदी में बनबसा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी की बाइक बरामद👉

✍️24 घंटे में बाइक चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार ,एसपी रेखा यादव की मुस्तैदी में बनबसा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी की बाइक बरामद👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

चम्पावत UK                                                              बनबसा👉 ऑपरेशन प्रहार के तहत बनबसा पुलिस ने बाइक चोरी के मामले का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल संख्या UK03C-6641 भी बरामद कर ली।

पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर को थाना बनबसा में मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक चम्पावत रेखा यादव ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देशन में बनबसा पुलिस टीम ने सुराग जुटाते हुए पम्पापुर क्षेत्र से नितिन राठौर को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से जहां चोरी की घटना का 24 घंटे में पर्दाफाश हुआ, वहीं एसपी रेखा यादव के नेतृत्व में चम्पावत पुलिस की सक्रियता और अपराधों के प्रति सख्त रवैया भी सामने आया है। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति आमजन का भरोसा मजबूत हुआ है।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!