✍️विश्व बाघ दिवस पर चम्पावत की साहसी बेटी किरण पाण्डेय सम्मानित गुलदार से पिता की जान बचाने पर मुख्यमंत्री ने दिया 25 हजार रुपये का प्रोत्साहन पुरस्कार👉

✍️विश्व बाघ दिवस पर चम्पावत की साहसी बेटी किरण पाण्डेय सम्मानित गुलदार से पिता की जान बचाने पर मुख्यमंत्री ने दिया 25 हजार रुपये का प्रोत्साहन पुरस्कार👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

चम्पावत UK                                                            चम्पावत, 29 जुलाई। विश्व बाघ दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में चम्पावत जिले के सिमल्टा गांव की साहसी बेटी श्रीमती किरण पाण्डेय को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया। उन्हें मानव-वन्यजीव संघर्ष के दौरान अद्वितीय साहस का परिचय देने के लिए ‘ग्लोबल टाइगर डे’ स्मृति चिन्ह तथा 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

देहरादून के जाखन स्थित एक होटल में आयोजित “एकल उपयोग प्लास्टिक प्रतिबंध के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रवर्तन” विषयक राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने बाघ संरक्षण पर आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड का विमोचन भी किया। इस दौरान वन्यजीव संरक्षण तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष के दौरान साहसिक कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व सिमल्टा गांव में गुलदार ने किरण पाण्डेय के पिता सुरेश चन्द्र पाण्डेय पर हमला कर दिया था। इस संकट की घड़ी में किरण ने अद्भुत साहस, सूझबूझ और धैर्य का परिचय देते हुए अपनी जान की परवाह किए बिना गुलदार को कमरे में बंद कर दिया। उनके इस साहसिक कदम से न केवल उनके पिता की जान बच गई, बल्कि गांव के अन्य लोगों को भी संभावित खतरे से सुरक्षित रखा जा सका।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किरण पाण्डेय की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे साहसिक कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संयम, सूझबूझ और साहस का परिचय देने वाले नागरिक सम्मान के वास्तविक अधिकारी हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि किरण का यह साहसिक कार्य समाज में वन्यजीवों के प्रति जागरूकता और सुरक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश देगा।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!