✍️कनार गांव में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर, 255 ग्रामीणों की जांच; शय्याग्रस्त बुजुर्गों का घर पहुंचकर किया उपचार👉

✍️कनार गांव में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर, 255 ग्रामीणों की जांच; शय्याग्रस्त बुजुर्गों का घर पहुंचकर किया उपचार👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

पिथौरागढ़ UK
पिथौरागढ़👉 धारचूला विकासखंड की बंगापानी तहसील के दूरस्थ कनार गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर में 255 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। गांव के प्रधान से बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने की सूचना मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे. एस. चुफाल के निर्देशन में चिकित्सकों की टीम को हेली सेवा के माध्यम से तत्काल गांव भेजा गया।
शिविर के दौरान ग्रामीणों की शुगर, रक्तचाप सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की गईं तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया। साथ ही मौसमी बीमारियों से बचाव, व्यक्तिगत स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल के उपयोग और समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के प्रति लोगों को जागरूक भी किया गया।
चिकित्सा टीम ने गांव में करीब 90 वर्ष आयु के दो शय्याग्रस्त बुजुर्गों के घर पहुंचकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया। इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए कहा कि दुर्गम क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई से लोगों को गांव में ही उपचार मिल सका और उन्हें दूर अस्पताल नहीं जाना पड़ा।
शिविर में चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशु अवस्थी, डॉ. मृगांक शुक्ला, फार्मेसी अधिकारी विनोद चंद्र मखोलिया तथा सीएचओ नितेश बिष्ट ने सेवाएं दीं। वहीं, स्वस्थ हिमालय अभियान सोसाइटी की ओर से ग्राम सभा को आपातकालीन परिस्थितियों के लिए इमरजेंसी फर्स्ट एड किट भी उपलब्ध कराई गई।
शिविर के समापन पर ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की त्वरित एवं संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे. एस. चुफाल एवं पूरी चिकित्सा टीम का आभार व्यक्त किया।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!