✍️मुनस्यारी में 16 साल की सेवा के बाद प्रताप हुए सेवानिवृत्त     विदाई समारोह में सहकर्मियों ने साझा किए अनुभव, सीएमओ ने योगदान को सराहा👉

✍️मुनस्यारी में 16 साल की सेवा के बाद प्रताप हुए सेवानिवृत्त विदाई समारोह में सहकर्मियों ने साझा किए अनुभव, सीएमओ ने योगदान को सराहा👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

पिथौरागढ़ UK                                                     पिथौरागढ़👉 दुर्गम मुनस्यारी क्षेत्र में 16 वर्ष पांच माह तक स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर प्रताप ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली। उनके सेवानिवृत्त होने पर एनएचएम कार्मिकों की ओर से हिमालय अध्ययन केंद्र में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल की यादें साझा करते हुए उनके योगदान को सराहा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेएस चुफाल ने कहा कि प्रताप ने विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले मुनस्यारी क्षेत्र में पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ सेवाएं दीं। स्वास्थ्य विभाग में उनके अनुभव और योगदान की कमी महसूस होगी। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का अंत नहीं, बल्कि नई शुरुआत है। उन्होंने प्रताप के स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में सहकर्मियों ने प्रताप के सरल व्यवहार, सहयोगात्मक कार्यशैली और कर्तव्यों के प्रति निष्ठा को याद किया। उन्होंने कहा कि मुनस्यारी जैसे दुर्गम क्षेत्र में इतने लंबे समय तक सेवाएं देना अपने आप में उल्लेखनीय उपलब्धि है। स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के संचालन में भी प्रताप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विदाई के दौरान माहौल भावुक हो गया। एनएचएम अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।

इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप मर्तोलिया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक हिमांशु पाण्डेय समेत नीरज भट्ट, भास्कर जोशी, विवेक कुमार, सोमेन्द्र उपाध्याय, पंकज अवस्थी, पंकज पाण्डेय, योगेश पंत, चन्दन पवार सहित एनएचएम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!