✍️दूरस्थ गांवों में पहुंची स्वास्थ्य टीम, 68 ग्रामीणों की जांच,पीपलढिंग व फूलारकोट में स्वास्थ्य शिविर, 11 मरीजों के लिए गए ब्लड सैंपल👉

✍️दूरस्थ गांवों में पहुंची स्वास्थ्य टीम, 68 ग्रामीणों की जांच,पीपलढिंग व फूलारकोट में स्वास्थ्य शिविर, 11 मरीजों के लिए गए ब्लड सैंपल👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

चम्पावत UK                                                              चम्पावत👉दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य पखवाड़े के तहत शुक्रवार को ग्राम पीपलढिंग और फूलारकोट में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान के मार्गदर्शन में पहुंची स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया।

शिविर में वायरल फीवर, बुखार, खांसी और जुकाम समेत अन्य मौसमी बीमारियों से प्रभावित 56 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सक डॉ. सौरभ ने मरीजों की जांच की, जबकि फार्मेसी अधिकारी योगेश कन्नौजिया ने दवाओं का वितरण किया। सीएचओ और एएनएम ने ग्रामीणों की एनसीडी जांच एवं पंजीकरण भी किया।

चंदन लैब के अंकित ने 11 मरीजों के रक्त के नमूने लिए। इनकी टाइफाइड, सीबीसी, एलएफटी, केएफटी, डेंगू और मलेरिया समेत आवश्यक जांच की जा रही है। आशा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल के उपयोग के प्रति जागरूक करते हुए क्लोरीन का वितरण किया।

स्वास्थ्य टीम ने पीपलढिंग के तोक फूलारकोट में भी पहुंचकर 12 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। दोनों स्थानों पर कुल 68 लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला।

सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि स्वास्थ्य पखवाड़े के तहत टीमें दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर जांच, उपचार और आवश्यक परामर्श दे रही हैं। उन्होंने ग्रामीणों से बुखार या अन्य लक्षण होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सक अथवा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से परामर्श लेने की अपील की।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!