
चम्पावत UK बनबसा 👉 नगर पंचायत बनबसा ने डेंगू एवं मलेरिया जैसे संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए व्यापक अभियान शुरू किया है। इसके तहत वार्डवार कीटनाशक दवाओं के छिड़काव के साथ चूना, ब्लीचिंग और मैलाथियान पाउडर का इस्तेमाल किया जा रहा है। फॉगिंग भी कराई जा रही है।
अधिशासी अधिकारी दीपक चंद्र बुढलाकोटी ने बताया कि डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए वार्डवार रोस्टर जारी किया गया है और अभियान आगे भी जारी रहेगा। नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी ने अभियान की निगरानी की जा रही है और नगर के प्रत्येक क्षेत्र में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव व फॉगिंग कराई जा रही है। उन्होंने लोगों से नगर को स्वच्छ रखने और संक्रामक रोगों से बचाव के लिए सहयोग करने की अपील की।










