Time 24×7Tak
उधर सिंह नगर UK
पुरानी रंजिश में हुई थी फायरिंग, एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रुद्रपुर👉 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में ऊधम सिंह नगर पुलिस ने गदरपुर क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हुई फायरिंग की घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध देशी पिस्टल, एक तमंचा, जिंदा कारतूस, दो स्कॉर्पियो वाहन तथा अन्य सामान बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने आपसी पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच कर रही है तथा बरामद अवैध हथियारों के संबंध में भी पूछताछ जारी है।
एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” के संकल्प को साकार करने के लिए जनपद में अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।










