✍️ऑक्सीजन पार्क में सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन द्वारा कराया वृक्षारोपण, लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प👉

✍️ऑक्सीजन पार्क में सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन द्वारा कराया वृक्षारोपण, लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

खटीमा UK

खटीमा 👉 खटीमा में सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन, उत्तराखंड के तत्वावधान में गुरुवार को वन विभाग के ऑक्सीजन पार्क में वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि प्रत्येक पौधे का संरक्षण भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की प्राकृतिक धरोहर को सुरक्षित रखने के लिए जनसहभागिता के साथ व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ और अन्य विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी देखभाल करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन की ट्रस्टी श्रीमती गीता पुष्कर धामी समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय हैं। उनके मार्गदर्शन में फाउंडेशन जनकल्याण एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया। उपस्थित लोगों ने “एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ आने वाली पीढ़ियों के नाम और एक पेड़ अपनी देवभूमि उत्तराखंड के नाम” लगाने का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा राज्य मंत्री मोहनी पोखरिया, गम्भीर सिंह धामी, किशन सिंह, गोपाल सिंह बोरा, सतीश भट्ट , प्रकार आर्या सहित अनेकों जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!