✍️ टनकपुर ककराली गेट से माँ पूर्णागिरी मंदिर तक स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य का हुआ शुभारंभ👉

✍️ टनकपुर ककराली गेट से माँ पूर्णागिरी मंदिर तक स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य का हुआ शुभारंभ👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

चम्पावत UK

टनकपुर 👉 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माँ पूर्णागिरि धाम के यात्रा मार्ग को सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में ककराली गेट से मंदिर तक स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य का गुरुवार को शुभारंभ हो गया।यह परियोजना उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) द्वारा जिलाधिकारी मनीष कुमार के मार्गदर्शन एवं यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी के निर्देशों के अनुपालन में शुरू की गई है।

परियोजना के तहत ककराली गेट से माँ पूर्णागिरि मंदिर तक लगभग 20 किलोमीटर लंबे मार्ग पर आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इस कार्य पर लगभग 8.10 करोड़ रुपये की लागत आएगी। परियोजना के प्रथम चरण के लिए 2 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर जारी कर दी गई है।

मंदिर तक जाने वाले अंतिम तीन किलोमीटर के दुर्गम पैदल मार्ग पर भूमिगत केबल के माध्यम से बिजली आपूर्ति कर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इससे खुले तारों से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी और पर्यावरण व वन्यजीवों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

परियोजना पूरी होने के बाद श्रावण मास, पूर्णागिरी मेले तथा अन्य अवसरों पर देर रात और तड़के दर्शन के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। अंधेरे के कारण होने वाली परेशानियों और सुरक्षा संबंधी जोखिमों से भी राहत मिलेगी।

विभाग ने इस कार्य को अक्टूबर 2026 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

कार्य के शुभारंभ के अवसर पर यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता डी.के. जोशी, अधिशासी अभियंता विजय कुमार , एसडीओ एम.एस. बृजवाल, जूनियर इंजीनियर नरेन्द्र प्रसाद सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!