✍️पीएम स्वनिधि योजना को लेकर बैठक, स्ट्रीट वेंडर्स को अधिक से अधिक लाभ दिलाने पर जोर👉

✍️पीएम स्वनिधि योजना को लेकर बैठक, स्ट्रीट वेंडर्स को अधिक से अधिक लाभ दिलाने पर जोर👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

चम्पावत UK                                                         बनबसा👉नगर पंचायत बनबसा में पीएम स्वनिधि योजना के तहत आयोजित होने वाले लोक कल्याण मेले को लेकर बैठक आयोजित की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहरी क्षेत्र के फड़ एवं स्ट्रीट वेंडर्स को पुनर्गठित पीएम स्वनिधि योजना का अधिक से अधिक लाभ दिलाने को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में योजना के पात्र लाभार्थियों को चिह्नित कर उन्हें ऋण सुविधा उपलब्ध कराने, लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निस्तारण तथा स्वीकृत ऋण के समय पर वितरण पर जोर दिया गया। अधिशासी अधिकारी दीपक चंद्र बुड़लाकोटी ने योजना की प्रगति और निर्धारित लक्ष्यों की जानकारी देते हुए संबंधित अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा।

नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी ने कहा कि पात्र स्ट्रीट वेंडर्स तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों और बैंक प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों के मामलों का समयबद्ध निस्तारण करते हुए उन्हें योजना का लाभ दिलाया जाए।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग से गणेश चंद्र, श्रम विभाग से पुष्पा देव, खाद्य पूर्ति विभाग से दीप चंद्र, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक से कमलेश, पंजाब नेशनल बैंक से आशुतोष वर्मा तथा बाल विकास विभाग से रेखा धोनी समेत नगर पंचायत के कर्मचारी और अन्य संबंधित प्रतिनिधि मौजूद रहे।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!