✍️मुनस्यारी में विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का सफल समापन, अंतिम दिन 584 मरीजों ने ली इलाज की सुविधा👉

✍️मुनस्यारी में विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का सफल समापन, अंतिम दिन 584 मरीजों ने ली इलाज की सुविधा👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

पिथौरागढ़ से संवाददाता की खास रिपोर्ट

तीन दिवसीय शिविर में गर्भवती महिलाओं के 62 अल्ट्रासाउंड, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी निःशुल्क सेवाएं

पिथौरागढ़👉 मुनस्यारी में 22 से 24 जुलाई तक आयोजित तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा शिविर का शुक्रवार को सफल समापन हो गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे. एस. चुफाल के निर्देशन में आयोजित शिविर के अंतिम दिन भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श, जांच और उपचार कराया। सामान्य ओपीडी में 584 मरीजों (261 पुरुष व 323 महिलाएं) का उपचार किया गया, जबकि 62 गर्भवती महिलाओं की अल्ट्रासाउंड जांच कराई गई।

शिविर में फिजिशियन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेत्र, बाल रोग, दंत, ईएनटी समेत विभिन्न विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध रहीं। एनसीडी जांच में पांच संभावित उच्च रक्तचाप और सात संभावित मधुमेह रोगियों की पहचान हुई, जबकि टीबी स्क्रीनिंग के दौरान पांच लाभार्थियों को निक्षय मित्र कार्यक्रम से जोड़ा गया। इसके अलावा 27 रक्त जांच, 17 एक्स-रे, पांच ईसीजी, 42 आभा आईडी और 10 आयुष्मान भारत कार्ड बनाए गए। गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण सहित अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की सेवाएं भी प्रदान की गईं।

शिविर के समापन पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरव कुमार ने जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सहित क्षेत्र की जनता का सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी दूरस्थ क्षेत्रों में ऐसे बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर के सफल संचालन में नोडल अधिकारी डॉ. राशिद खान, डॉ. नलिनी पांगती सहित चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों, पैरामेडिकल स्टाफ, एनएचएम टीम, आशा कार्यकर्ताओं और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!