✍️खटीमा पुलिस ने 24 घंटे में किया चोरी का खुलासा, चोरी के आभूषणों सहित आरोपी गिरफ्तार👉

✍️खटीमा पुलिस ने 24 घंटे में किया चोरी का खुलासा, चोरी के आभूषणों सहित आरोपी गिरफ्तार👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

खटीमा UK 
खटीमा👉 कोतवाली खटीमा पुलिस ने घर में हुई चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए सभी सोने के आभूषण बरामद कर लिए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, बिगराबाग निवासी रामवती पत्नी शेर सिंह राणा ने 23 जुलाई को तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुसकर अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे सोने के आभूषण चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर कोतवाली खटीमा में मुकदमा संख्या 207/2026 धारा 303(2) एवं 329(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर तथा क्षेत्राधिकारी खटीमा के पर्यवेक्षण में एसएचओ खटीमा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल जांच शुरू की। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर चांदपुर निवासी शेखर राणा (26 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि उसने चोरी के आभूषण सितारगंज क्षेत्र के बरूवाबाग स्थित अपने किराये के मकान में छिपा रखे हैं।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 317(2) बीएनएस और धारा 27 साक्ष्य अधिनियम की बढ़ोतरी करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।
बरामद सामान
एक जोड़ी सोने की पोंजी
एक जोड़ी सोने के कनफूल
मंगलसूत्र के 10 सोने के दाने
एक सोने का लॉकेट
पुलिस ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह, कांस्टेबल किशोर कुमार, कांस्टेबल नवीन रजवार और कांस्टेबल उमेश जोशी शामिल रहे।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!