✍️ खटीमा एकलव्य विद्यालय में अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों-अभिभावकों का धरना, जांच में प्रधानाचार्य पर गिरी गाज 👉

✍️ खटीमा एकलव्य विद्यालय में अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों-अभिभावकों का धरना, जांच में प्रधानाचार्य पर गिरी गाज 👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

खटीमा UK                                                 खराब चावल और गुड़ खिलाने समेत कई गंभीर आरोप, छात्रों के अभिभावकों के साथ पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता रणदीप पोखरिया मुख्यमंत्री को पूरे मामले से कराया अवगत 

एकलव्य विद्यालय में अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों-अभिभावकों का धरना, जांच में प्रधानाचार्य पर गिरी गाज खराब चावल और गुड़ खिलाने समेत कई गंभीर आरोप, वरिष्ठ भाजपा नेता रणदीप पोखरिया ने लिया जायजा खटीमा। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय खटीमा में कथित अनियमितताओं और विद्यार्थियों को गुणवत्ताहीन खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के आरोपों को लेकर छात्रों और अभिभावकों में आक्रोश भड़क गया। आक्रोशित छात्रों एवं अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में धरना देकर व्यवस्थाओं में सुधार और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।प्रदर्शनकारियों ने विद्यालय की प्रधानाचार्य पर विद्यार्थियों को खराब एवं एक्सपायरी डेट का चावल, खराब गुड़ सहित अन्य गुणवत्ताहीन खाद्य सामग्री खिलाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य और सुविधाओं के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।मामले की जानकारी मिलने पर कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी विद्यालय पहुंचे और छात्रों एवं अभिभावकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। विद्यालय का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने कई अनियमितताओं पर नाराजगी जताई और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।वहीं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और विद्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तत्काल  एक आठ सदस्य कमेटी का गठन  किया गय साथी जिस संस्था द्वारा वहां पर भोजन की व्यवस्था की जा रही है उस संस्था पर भी कार्रवाई करने की बात संज्ञान में आ रही है घटना को लेकर विद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हुए।मामले का मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद हुई जांच में प्रधानाचार्य को अनियमितताओं के लिए दोषी पाए जाने की बात सामने आई, जिसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटाने की कार्रवाई की गई है।

विद्यालय में सामने आई अनियमितताओं के बाद अब छात्रों को गुणवत्तापूर्ण भोजन, बेहतर शैक्षणिक माहौल और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर प्रशासन की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठ रहे हैं। अभिभावकों ने मांग की है कि मामले की विस्तृत जांच कर अन्य जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका भी तय की जाए।इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रणदीप पोखरिया दर्जा मंत्री गंबीर सिंह धमी, मोहनी पोखरिया,क्षेत्रीय विधायक भवन कापड़ी, नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा वरिष्ठ समाजसेवी रमेश राणा,सहित कई लोग मौजूद

जिस प्रकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा हर मंच से कहा जाता है कि भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड होगा । तो आज खटीमा के इस मामले में साफ तौर पर पर देखने को मिला की मुख्यमंत्री द्वारा तत्काल इस मामले का संज्ञान लेते हुए भ्रष्ट अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई की गई।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!