
Time 24×7Tak
चम्पावत UK बनबसा👉अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चम्पावत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के हिस्ट्रीशीटर अजीजुर्रहमान उर्फ रहमान मलिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 13 सितंबर को बनबसा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बनबसा में आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।










