✍️चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार👉

✍️चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

उधर सिंह नगर UK                                                  खटीमा👉चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खटीमा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद मोटरसाइकिल खटीमा कोतवाली में दर्ज चोरी के मामले से संबंधित है।

पुलिस टीम 12 सितंबर को पहेनिया-सैजना मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सुजिया की ओर से कच्चे रास्ते से एक मोटरसाइकिल सवार आता दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही युवक बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन बाइक असंतुलित होकर गिर गई। पुलिस ने पीछा कर युवक को मोटरसाइकिल समेत पकड़ लिया।

जांच के दौरान बाइक स्प्लेण्डर प्लस, काले रंग की और बिना नंबर प्लेट की मिली। चेसिस नंबर की ई-चालान मशीन से जांच करने पर मोटरसाइकिल का पंजीकरण नंबर UK-06-BB-2646 और वाहन स्वामी का नाम राजकपूर सिंह निवासी ग्राम बानूसी, खटीमा सामने आया। अभिलेखों से मिलान करने पर बाइक को कोतवाली खटीमा में दर्ज FIR संख्या 277/2026, धारा 303(2) BNS के तहत चोरी गई मोटरसाइकिल पाया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 10 सितंबर की रात ग्राम बानूसी में वाहन स्वामी के घर के आंगन से बाइक चोरी की थी। पहचान छिपाने के लिए उसने नंबर प्लेट तोड़कर तालाब में फेंक दी थी और बाइक को बेचने के उद्देश्य से नेपाल ले जाने की योजना बनाई थी।

पुलिस ने आरोपी प्रियांशु राणा पुत्र अमिताभ राणा, निवासी ग्राम बानूसी, कोतवाली खटीमा, उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ धारा 303(2)/317(2) BNS के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

बरामदगी: एक काले रंग की स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल, वाहन संख्या UK-06-BB-2646।

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुण्ठी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक केसी आर्या, उपनिरीक्षक राकेश राय, हेड कांस्टेबल देवेश पाण्डेय, कांस्टेबल मोहम्मद मोहसिन और सीपी विजय रावत शामिल रहे।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!