✍️तीन बकरियों से शुरू किया कारोबार, अब 40 बकरियों के मालिक हैं प्रकाश ,गोट वैली योजना से मिला सहारा, दो साल में तैयार किए 130 से अधिक बकरी के बच्चे👉

✍️तीन बकरियों से शुरू किया कारोबार, अब 40 बकरियों के मालिक हैं प्रकाश ,गोट वैली योजना से मिला सहारा, दो साल में तैयार किए 130 से अधिक बकरी के बच्चे👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

पिथौरागढ़ UK                                                        पिथौरागढ़👉मेहनत और सरकारी योजना का साथ मिले तो ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार की नई राह तैयार की जा सकती है। ग्राम सिंलिंग निवासी प्रकाश कोहली ने बकरी पालन को व्यवसाय का रूप देकर इसका उदाहरण पेश किया है। तीन बकरियों से शुरू हुआ उनका सफर अब 40 बकरियों तक पहुंच चुका है।

प्रकाश कोहली पुत्र कुंडल राम को वर्ष 2022-23 में गोट वैली योजना के तहत 15 बकरियां और एक बकरा उपलब्ध कराया गया था। योजना का लाभ मिलने के बाद उन्होंने बकरी पालन को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया। बेहतर प्रबंधन और निरंतर मेहनत के चलते वर्तमान में उनके पास करीब 40 बकरियां हैं। पिछले दो वर्षों में वह करीब 130 बकरी के बच्चे तैयार कर चुके हैं।

प्रकाश अब तक चार बार आईटीबीपी को बकरियों की आपूर्ति कर चुके हैं, जिससे उन्हें करीब दो लाख रुपये की शुद्ध आय हुई है। बकरी पालन से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ ही एक अन्य व्यक्ति को भी रोजगार मिला है।

प्रकाश कोहली के अनुसार गोट वैली योजना ने उन्हें पशुपालन को छोटे स्तर से व्यवसाय के रूप में विकसित करने का अवसर दिया। उन्होंने योजना के लिए सरकार और पशुपालन विभाग का आभार जताते हुए कहा कि ऐसी योजनाएं ग्रामीण युवाओं और पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं।

गोट वैली योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को बढ़ावा देकर लोगों को स्वरोजगार से जोड़ना और उनकी आय में वृद्धि करना है। प्रकाश की सफलता योजना के इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करती नजर आती है।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!