
उधर सिंह नगर UK खटीमा, 8 सितंबर👉मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत खटीमा पहुंचे। लोहियाहेड हेलीपैड पर पहुंचने के बाद उन्होंने जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी तथा विभिन्न जनसमस्याओं को सुना।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। छोटी-छोटी समस्याओं के लिए लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन की शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। इस दौरान स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याएं भी रखीं।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा राज्यमंत्री किसन सिंह किन्ना, गंभीर सिंह धामी, रनदीप पोखरिया, अमित पांडे, सतीश भट्ट,पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश राणा सहित जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, वीसी जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, डीएफओ यूसी तिवारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई आनंद सिंह नेगी, लोनिवि के अधिशासी अभियंता एनके अग्रवाल, उपजिलाधिकारी तुषार सैनी समेत अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।










