
Time 24×7tak
ऊधम सिंह नगर UK सितारगंज👉 नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ ऊधम सिंह नगर पुलिस की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के कड़े निर्देशों के चलते कोतवाली सितारगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 पेटी अवैध देशी शराब के साथ दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को भी कब्जे में लिया है।
पुलिस के अनुसार, रसोयापुर के पास चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में 21 पेटियों में कुल 945 ट्रेटा पैक देशी शराब, ब्रांड ‘माल्टा’ बरामद हुई। पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपियों में सन्नी सयाल भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, सन्नी सयाल के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के तहत दो अभियोग दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपियों से शराब की तस्करी के नेटवर्क और सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई को एसएसपी अजय गणपति की नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अपनाई जा रही जीरो टॉलरेंस नीति का प्रभाव माना जा रहा है। लगातार की जा रही कार्रवाई से शराब और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त तत्वों में पुलिस का खौफ बढ़ा है। स्थानीय स्तर पर भी पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।










