✍️सीमांत गांवों में सुरक्षा का भरोसा, तामली पुलिस ने लगाई रात्रि चौपाल  एसपी रेखा यादव के निर्देशन में ग्रामीणों से सीधा संवाद, साइबर अपराध और नशे के प्रति किया जागरूक👉

✍️सीमांत गांवों में सुरक्षा का भरोसा, तामली पुलिस ने लगाई रात्रि चौपाल एसपी रेखा यादव के निर्देशन में ग्रामीणों से सीधा संवाद, साइबर अपराध और नशे के प्रति किया जागरूक👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

चम्पावत UK                                                          चम्पावत👉 सीमांत एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और ग्रामीणों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने के लिए चम्पावत पुलिस लगातार सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में 29 अगस्त को बॉर्डर विलेज विजिट अभियान के तहत थाना तामली पुलिस ने सीमांत ग्राम तामली और पोलब में रात्रि चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से संवाद किया।

अपर उप निरीक्षक मनोहर रावत के नेतृत्व में आयोजित चौपाल में पुलिस टीम ने ग्रामीणों की समस्याएं, आवश्यकताएं और सुरक्षा से जुड़े मुद्दे गंभीरता से सुने। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सजग है और किसी भी समस्या पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

चौपाल के दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति, नए आपराधिक कानून, बाल श्रम उन्मूलन, महिला संबंधी अपराध, यातायात नियमों तथा गौरा शक्ति ऐप के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। पुलिस ने साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने और किसी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन अथवा अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

इस दौरान ग्रामीणों को 112 आपातकालीन सेवा, 1933 नशा मुक्ति हेल्पलाइन और 1090 महिला हेल्पलाइन की जानकारी भी दी गई।

ग्रामीणों ने सीमांत क्षेत्रों में पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रात्रि चौपाल जैसे कार्यक्रमों से पुलिस और जनता के बीच संवाद मजबूत होता है। एसपी रेखा यादव के निर्देशन में चम्पावत पुलिस द्वारा सीमांत गांवों में लगातार जनसंवाद और सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाए जाने से ग्रामीणों में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ है।

पुलिस ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए चम्पावत पुलिस 24 घंटे ग्रामीणों की सहायता और सुरक्षा के लिए तत्पर है।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!