✍️अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष मनोज कालाकोटी ने किया जनसुनवाई में कई मामलों का निस्तारण👉

✍️अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष मनोज कालाकोटी ने किया जनसुनवाई में कई मामलों का निस्तारण👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

देहरादून UK                                                          देहरादून 👉उत्तराखण्ड अनुसूचित जाति आयोग के कार्यालय, देहरादून में आयोजित आयोग कोर्ट (जनसुनवाई) में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों की शिकायतों पर गंभीरतापूर्वक सुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान आयोग ने प्रत्येक प्रकरण का विस्तार से परीक्षण करते हुए संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

आयोग ने स्पष्ट किया कि अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े लोगों की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए तथा संबंधित अधिकारियों से निर्धारित समयावधि में अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।

आयोग ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को न्याय दिलाना, उनके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना तथा सामाजिक न्याय की भावना को मजबूत करना उसकी प्रतिबद्धता है। इसी उद्देश्य से आयोग नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास कर रहा है।

आयोग ने आम नागरिकों से अपील की यदि उनके साथ किसी प्रकार का भेदभाव, उत्पीड़न या अधिकारों का हनन होता है, तो वे आयोग के समक्ष अपनी शिकायत प्रस्तुत करें, ताकि उस पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

आयोग ने दोहराया कि जनहित सर्वोपरि की भावना के साथ न्याय, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए वह पूरी निष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करता रहेगा।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!