Time 24×7Tak
रुद्रपुर UK
रुद्रपुर👉 खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राएं उत्तराखंड और देश का उज्ज्वल भविष्य हैं। सफलता प्रतिभा के साथ-साथ संकल्प, अनुशासन और संस्कार से मिलती है।
रुद्रपुर सांस्कृतिक मंच द्वारा होटल सोनिया में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में उन्होंने उत्तराखंड बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10 व 12 के 93 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान और प्रोत्साहन किसी भी समाज की प्रगति का आधार होता है। विद्यार्थियों से बड़े लक्ष्य निर्धारित करने, चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने और अपनी प्रतिभा से प्रदेश व देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
मंत्री ने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनके माता-पिता और शिक्षकों को भी देते हुए उनके योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर विधायक शिव अरोड़ा, मेयर विकास शर्मा, बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य दीपक गुलाटी, प्रिया शर्मा, केवल बत्रा, विकास बत्रा, सुधांशु गाबा, सुभाष अरोड़ा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।










