
Time 24×7Tak
उधर सिंह नगर UK खटीमा👉साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन के बैंक खातों के दुरुपयोग को रोकने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देशन में खटीमा पुलिस ने बुधवार को म्यूल खातों के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने चिन्हित लोगों की काउंसलिंग कर उन्हें साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए और साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई।
पुलिस ने लोगों को आगाह किया कि साइबर ठगों द्वारा लालच देकर बैंक खाते, एटीएम, यूपीआई आईडी अथवा सिम कार्ड का इस्तेमाल अवैध वित्तीय लेन-देन में कराया जा सकता है। ऐसे किसी भी प्रलोभन में नहीं आने तथा अपने बैंक खाते की जानकारी, पासवर्ड, ओटीपी अथवा अन्य गोपनीय विवरण किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के साथ MRM और GRM पोर्टल की कार्यप्रणाली की भी जानकारी दी। उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों से दूर रहने और अपने बैंक खातों का किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में इस्तेमाल नहीं होने देने की शपथ दिलाई गई।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि साइबर ठगी और अवैध वित्तीय लेन-देन में बैंक खातों के इस्तेमाल पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर अपने बैंक खाते, यूपीआई आईडी या सिम कार्ड का इस्तेमाल अवैध लेन-देन के लिए कराता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी अजय गणपति की साइबर अपराधों के प्रति सख्ती और जागरूकता को लेकर दिए जा रहे निर्देशों के तहत पुलिस लगातार धरातल पर अभियान चला रही है। पुलिस का उद्देश्य केवल साइबर अपराधियों पर कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक कर उन्हें साइबर ठगी का माध्यम बनने से रोकना भी है।
पुलिस ने आमजन से अपील की कि साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने पर घबराएं नहीं और तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके साथ ही cybercrime.gov.in पर भी ऑनलाइन शिकायत की जा सकती है।










