Time 24×7Tak
चम्पावत UK चम्पावत 👉प्रदेश सरकार ने वृद्ध एवं विपन्न कलाकारों तथा लेखकों को बड़ी राहत देते हुए उनकी मासिक पेंशन और आय सीमा दोनों को दोगुना कर दिया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि “उत्तराखंड वृद्ध एवं विपन्न कलाकारों तथा लेखकों को मासिक पेंशन (संशोधन) नियमावली, 2026” तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
संशोधित नियमावली के तहत अब पेंशन के लिए पात्रता की अधिकतम मासिक आय सीमा 3,000 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये कर दी गई है। वहीं पात्र कलाकारों और लेखकों को मिलने वाली मासिक पेंशन भी 3,000 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये कर दी गई है। यह राशि शुद्ध (नेट) होगी, जिस पर कोई अतिरिक्त महंगाई भत्ता या अन्य भत्ता देय नहीं होगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि यदि किसी पेंशनर की अन्य स्रोतों से मासिक आय 6,000 रुपये से अधिक हो जाती है, तो इसकी सूचना तत्काल विभाग को देनी होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संशोधित नियमावली का लाभ पात्र कलाकारों और लेखकों तक शीघ्र पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।










