Time 24×7Tak
टनकपुर UK टनकपुर 👉टनकपुर-खटीमा मुख्य मार्ग पर ग्रामसभा बिचई के पास गुरुवार सुबह दूध से भरा एक वाहन सड़क पर अचानक आए गौवंशीय पशु को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खटीमा की ओर से आ रहा दूध का वाहन तेज गति से चल रहा था। इसी दौरान सड़क पर अचानक एक गाय आ गई। चालक ने पशु को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाते हुए वाहन मोड़ दिया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गया। संयोगवश पीछे से कोई अन्य वाहन नहीं आ रहा था, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य मार्गों पर आवारा पशुओं की मौजूदगी के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।










