✍️उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया वृक्षारोपण, प्रदेशवासियों से पौधे लगाने की अपील👉

✍️उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया वृक्षारोपण, प्रदेशवासियों से पौधे लगाने की अपील👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

खटीमा UK

खटीमा👉 उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को खटीमा स्थित अपने आवास पर वृक्षारोपण कर प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने सभी नागरिकों से हरेला के अवसर पर अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से शुरू हो रहे ‘थीमैटिक वृक्षारोपण अभियान’ से जुड़कर प्रदेश में गुणवत्तायुक्त बागवानी और ईको-टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रेरणा लेते हुए प्रत्येक व्यक्ति से एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि हरेला केवल एक लोकपर्व नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण जन-अभियान है। प्रदेशवासियों की सहभागिता से यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी लाभदायक सिद्ध होगा।मुख्यमंत्री ने बताया कि 16 जुलाई से शुरू हुआ वृक्षारोपण अभियान एक माह तक चलेगा, जिसके अंतर्गत पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया जाएगा। उन्होंने सभी लोगों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की है


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!